बेवफा तेरा मुस्कुराना - Bewafa Tera Muskurana Lyrics in Hindi [Jubin Nautiyal]
Lyrics in Hindi
बेवफा तेरा मुस्कुराना - Bewafa Tera Muskurana
Movie/Album : बेवफा तेरा मुस्कुराना (2021)
Singer : Jubin Nautiyal
मुझसे टकरा गए बाद मुद्दत के वो
मुझसे टकरा गए बाद मुद्दत के वो
और पहले के जैसा नशा छा गया
जिसको दफना के रखा था दिल में कहीं
फिर मेरे सामने वो समा छा गया
आँख तिरछी हुई, लब हिले इस तरह
खुद बखुद मेरे होंठों पे शेर आ गया
बेवफा तेरा, हाँ बेवफा तेरा
बेवफा तेरा यूँ मुस्कुराना
जैसे कुछ भी हुआ ही नहीं है
बेवफा तेरा यूँ मुस्कुराना
जैसे कुछ भी हुआ ही नहीं है
ज़ख्म तूने जो मुझको दिए हैं
दर्द अब तक गया ही नहीं है
तेरी तस्वीर मैंने जला दी
अपनी तकदीर खुद ही मिटा दी
तू मुझे जब कभी याद आया
दिल ने सौ-सौ दफा बद्दुआ दी
ख्वाब से भी तुझे बेदखल कर दिया
छोड़ के मैं तुझे बड़ी दूर आ गया
बेवफा होंगे
बेवफा होंगे लाखों हज़ारों
कोई कमज़र्फ तुझसा नहीं है
दिल को अब मेरे होश आ गया है
पहले जैसा शराबी नहीं है
बेवफा तेरा यूँ मुस्कुराना...
मोहब्बत के तराज़ू में वफ़ा कमज़ोर थी तेरी
अंधेरों से तुम्हारे बच सकी ना रौशनी मेरी
जिसे माना खुदा मैंने उसी ने दिल मेरा तोड़ा
मुझे धोखा दिया ऐसा कहीं का भी नहीं छोड़ा
फिर कभी ना किसी से लगाऊँगा दिल
ये सबक मुझको लुटने के बाद आ गया
बेवफा मेरा, हाँ बेवफा मेरा
बेवफा मेरा कातिल है तू ये
तुझको अब तक पता ही नहीं है
ये भी सच है कि ये बात मैंने
तुझको अब तक बताई नहीं है
बेवफा तेरा यूँ मुस्कुराना...