मैं जिस दिन भुला दूँ - Main Jis Din Bhulaa Du Lyrics in Hindi [Jubin Nautiyal, Tulsi Kumar]
Lyrics in Hindi
मैं जिस दिन भुला दूँ - Main Jis Din Bhulaa Du
Movie/Album : मैं जिस दिन भुला दूँ (2021)
Singer : Jubin Nautiyal, Tulsi Kumar
दिल ने मेरे तेरे दिल से कहा
इश्क तो है वही जो है बेइन्तेहा
तूने कभी जाना ही नहीं
मैं हमेशा से तेरा, तेरा ही रहा
के जब तक जियूँ मैं, जियूँ साथ तेरे
फिर चाँद बन जाऊँ, तेरी गली का
मैं जिस दिन भुला दूँ, तेरा प्यार दिल से
वो दिन आखिरी हो, मेरी ज़िंदगी का
मैं जिस दिन भुला दूँ...
ना ठहरेगा कोई आँखों में मेरी
ना ठहरेगा कोई आँखों में मेरी
हो ना सकूँगा मैं और किसी का
मैं जिस दिन भुला दूँ...
मैं वो ख्वाब हूँ जो, किसी ने न देखा
वो किस्सा हूँ मैं जो, बिन तेरे था आधा
कोई चीज़ जँचती नहीं है कसम से
मेरे हाथ में तेरे हाथों से ज़्यादा
मेरे रात दिन भी लिखे नाम तेरे
मेरे रात दिन भी लिखे नाम तेरे
ज़रा हाल देखो दीवानगी का
मैं जिस दिन भुला दूँ...
हाँ, मिला तो मुझे तू मगर देर से क्यूँ
हमेशा मुझे ये शिकायत रहेगी
लगा ले गले से मुझे बिन बताये
उम्र भर तुझे ये इजाज़त रहेगी
मुझे अब कोई ग़म रुला ना सकेगा
के तू है बहाना मेरी हँसी का
मैं जिस दिन भुला दूँ...