मेरी तरह - Meri Tarah Lyrics in Hindi [Jubin Nautiyal, Payal Dev]
Lyrics in Hindi
मेरी तरह - Meri Tarah
Movie/Album : मेरी तरह (2022)
Singers : Jubin Nautiyal, Payal Dev
कौन है वो दुनिया में जो
तुझे मुझसे बढ़कर चाहने लगा
जिसके लिए तू हाथ मेरा
एक पल में छोड़ के जाने लगा
कौन है वो दुनिया में जो
तुम सोच समझकर चाहो उसे
एक दिन मुझसे मिलवाओ उसे
मैं भी तो देखूँ प्यार में वो
क्या कर सकता है
क्या वो जो भी कहता है
वो सच में कर सकता है
क्या मेरी तरह वो तुझ पर
हँस के मर सकता है
क्या वो जो भी कहता है
आहूत फर्क होता है यूँ, साथ मुस्कुराने में
हाथ थामने में और, ज़िन्दगी बिताने में
जीने मरने की बातें, करके भूल जाते हैं
क्या किसी का जाए, झूठे ख्वाब सा दिखाने में
तुम गलियों में अपनी बुलाओ ज़रा
मेरे जितने काँटे बिछाओ ज़रा
बिना उफ़ किये क्या उनपे
वो भी गुज़र सकता है
क्या वो जो भी कहता है
अब याद रखेगा कौन किसे
ये वक्त को तय कर लेने दे
कर दे खुशियों की बारिश उस पर
आँख मुझे भर लेने दे
ना शोर हुआ आवाज़ हुई
जब-जब दिल सच्चा टूटा है
पूछो सबसे सबको अपने
चाहने वालों ने लूटा है
न आस रहे न साँस रहे
हम भी पत्थर हो जायेंगे
तुम हो जाओगे गैरों के
हम तो खुद के ही ना हो पाएँगे
हो पाएँगे
तेरी धड़कनों के ज़रिये
मैं भी तो धड़कती हूँ
तुझे कैसे दिल से मेरे
दूर कर सकती हूँ
जैसी भी हो राहें चाहें
हाँ मैं चल सकती हूँ
तुझे देखकर जीती हूँ
तुझपे मर सकती हूँ
तुझपे मर सकती हूँ