रहने लगे तुम दिल में - Rehne Lage Tum Dil Mein Lyrics in Hindi [Stebin Ben, Aishwarya Pandit]
Lyrics in Hindi
रहने लगे तुम दिल में - Rehne Lage Tum Dil Mein
Movie/Album : रहने लगे तुम दिल में (2021)
Singer : Stebin Ben, Aishwarya Pandit
मेरी रूह की दहलीज़ पर
तेरा नाम हर एक जगह है
मुझे है खबर, मेरे हमसफ़र
मेरे लिए तू बना है
मेरे दिल को तू, लेता है छू
जितनी दफ़ा भी मिला है
मेरे प्यार की तू ज़िंदगी
मुझे सिर्फ इतना पता है
कुछ दिन से रहने लगे हो
तुम धड़कन में आकर
रहने लगे तुम दिल में कसम से
छीन के हमको ले गए हमसे
पूछ ले चाहे जिस मौसम से तुम यारा
हो रहने लगे तुम दिल में कसम से...
मिलते ही तुझसे पहली दफ़ा में
नींद भी गुम हुई ज़िंदगी से
डूबा हूँ मैं तेरी आशिकी में
बेहाल खुद को बना के
आदत तेरी मुझको यूँ लगी है
पागल सा ढूँढूँ तुझे हर गली में
दिल मुस्कुराता है ये ख़ुशी से
दीदार तेरा जो पाए
तेरे लिए है मश्वरा
जा तू कहीं और जा
सौ दर्द हैं इश्क़ में
ना तू मेरे पास आ
बेचैनी बढ़ जाती है
पास तुम्हारे आकर
रहने लगे तुम दिल में कसम से...