बेदर्दी से प्यार का सहारा - Bedardi Se Pyar Ka Sahara Lyrics in Hindi [Jubin Nautiyal]
Lyrics in Hindi
बेदर्दी से प्यार का सहारा - Bedardi Se Pyar Ka Sahara
Movie/Album : बेदर्दी से प्यार का सहारा (2021)
Singer : Jubin Nautiyal
ये सोच के दिल मेरा
ज़ोरों से धड़कता है
किसी और की छत पे क्यूँ
मेरा चाँद चमकता है
हम डूब गए जाना
आँखों के पानी में
जाने वो कैसे लोग थे
जिनको किनारा मिला
बेदर्दी से प्यार का
बेदर्दी से प्यार का सहारा ना मिला
सहारा ना मिला
ऐसा बिछड़ा वो मुझको ना दोबारा मिला
बेदर्दी से प्यार का सहारा ना मिला
ऐसा बिछड़ा वो मुझको ना दोबारा मिला
बेदर्दी से प्यार का
हमें प्यार अब दोबारा, होना बहुत है मुश्किल
छोड़ा कहाँ है तुमने, हमको किसी के काबिल
हमने चिराग ले के, छाने हैं रस्ते सारे
पाया नहीं किसी को, दिल में सिवा तुम्हारे
कहते हैं ढूँढो तो, रब भी मिल जाता है
हाए नसीबा इश्क, ना हमको हमारा मिला
बेदर्दी से प्यार का...
हर वक्त अंधेरा है दिल में
चाहे धूप रहे या रात रहे
कुछ भी तो नहीं बदला हममें
बर्बाद थे हम बर्बाद रहे
हम जिसके लिए दुनिया भूले
उसको भी कहाँ हम याद रहे
हमें अपने मुकद्दर से
बस एक शिकायत है
क्या बात हुई
क्यूँ साथ ना हमको तुम्हारा मिला
बेदर्दी से प्यार का...