इश्क में - Ishq Mein Lyrics in Hindi [Sachet Tandon]
Lyrics in Hindi
इश्क में - Ishq Mein
Movie/Album : इश्क़ में (2021)
Singer : Sachet Tandon
वो दूर जा के कहीं पे आबाद हो गए
हम तो रहे ना कहीं के बर्बाद हो गए
हक में उनके सारी दुआएँ हो गयीं
अनसुनी हम कोई फ़रियाद हो गए
मेरी तक़दीर में दर्द थे ही नहीं
मेरी तक़दीर में दर्द थे ही नहीं
दर्द उनके बनाए हुए हैं
इश्क़ में हम
इश्क़ में हम तुम्हें क्या बताएँ
किस कदर चोट खाये हुए हैं
मौत ने हमको मारा है और हम
ज़िन्दगी के सताए हुए हैं
इश्क़ में हम तुम्हें क्या बतायें
उनको मालूम था दिल है कहाँ
वार धोखे से कर गए वहाँ
था उनको मालूम दिल है कहाँ
वार धोखे से कर गए वहाँ
इतनी महँगी पड़ी आशिकी
के आज दुश्मन है सारा जहां
जीत ही थी लिखी उस ख़ुदा ने मेरी
जीत ही थी लिखी उस ख़ुदा ने मेरी
हम तो उनके हराए हुए हैं
इश्क़ में हम तुम्हें क्या बतायें...
वो बेरुख़ी इस तरह कर गए
हम उनको देखे बिना मर गए
हाँ जिनमें रहते थे वो रात दिन
उन निगाहों में अश्क़ भर गए
सामने आ के भी हमसे मिलते नहीं
सामने आ के भी हमसे मिलते नहीं
वो तो ऐसे पराये हुए हैं
इश्क़ में हम तुम्हें क्या बतायें...