बिन सावन नयन भरे - Bin Saawan Nayan Bhare Lyrics in Hindi
Lyrics in Hindi
बिन सावन नयन भरे - Bin Saawan Nayan Bhare
Movie/Album : गैर-फ़िल्मी (1961)
Singer : Manna Dey, Madhukar Rajasthani
बिन सावन नयन भरे
अब सावन में क्या होगा
बरसेगी आग नई
अँसुवन से बुझाना होगा
बिन बोले जो तुमने दिया था
लगता है अब वो सपना था
सच तो ये है, सुख में लिपटा
दुःख पाया था, सुख समझा था
तुम क्या बदले, जीवन बदला
क्या-क्या सहना होगा
बिन सावन नयन भरे...
दूर-दूर तक मौत है छाई
मैंने बुलाया पास न आई
लोक-लाज से डर कर शायद
तेरी तरह वो हुई पराई
जाने कब तक मौत से मिलने
यूँ ही तरसना होगा
बिन सावन नयन भरे...