बिरही नैना जोगी भए - Birahi Naina Jogi Bhaye Lyrics in Hindi [Manna Dey, Madhukar Rajasthani]
Lyrics in Hindi
बिरही नैना जोगी भए - Birahi Naina Jogi Bhaye
Movie/Album : गैर-फ़िल्मी (1969)
Singer : Manna Dey, Madhukar Rajasthani
तुम हो कवि कविता हो तुम्हीं
मैं पागल किस लायक हूँ
तेरे प्यार की सुंदरता का
एक अधूरा गायक हूँ
बिरही नैना जोगी भए
सुख दुःख भूल गए
बिरही नैना जोगी भए...
मन के मिलन से तन के मिलन को
प्यार में जग ने जोड़ लिया है
कैसे निभाऊँ प्रीत जगत की
मैंने तो जग छोड़ दिया है
बिरही नैना जोगी भए...
जनम-जनम की ये है कहानी
एक जनम में खत्म न होगी
चलते रहेंगे प्रीत की राहें
अपनी धुन में प्रीत के जोगी
बिरही नैना जोगी भए...